May 6, 2026

आज का राशिफल 14 अप्रैल 2025 :

वृषभ राशि वालों की भागदौड़ आज अधिक रहने वाली है। काम का दबाव ज्यादा होगा, लेकिन नतीजे आशाजनक होंगे। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से इच्छित परिणाम मिलेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा संतोषजनक रहेगी। लाभ हासिल करने में सफलता मिलेगी। आज विपरीत लिंग के साथ आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता से पेश आएं।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दिया जलाएं।

 

मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलने में परेशानियां आ सकती हैं। कारोबार में व्यक्तिगत मुद्दों को सामने लाने से बचें। इस सबके बावजूद आर्थिक दृष्टि से समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बशर्ते खर्चों पर नियंत्रण रहे। प्रेम संबंधों में जोखिम लेने से बचें। वैवाहिक सुख हासिल होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोकझोंक चलती रहेगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा जाप माला का पाठ करें।

 

कर्क राशि वालों के लिए कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आनंददायक रहेगी। इच्छित परिणाम हासिल होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। सेहत ठीकठाक रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

 

सिंह राशि के जातकों को आज पेशेवर जीवन में लाभ मिलेगा। आज कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसका फायदा भी मिलेगा। आज उच्च अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। कारोबार में सफलता के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना मजबूती से करेंगे। सक्रिय रहने का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। लव पार्टनर को तोहफा दे सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके प्रमोशन में अड़चनें आ सकती हैं। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कुछ सौदों में भारी मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बाद को लेकर तनातनी हो सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आज करीबी मित्रों का सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

 

तुला राशि वालों के लिए कारोबार के लिहाज से दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको अच्छा सौदा हासिल हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। करीबी रिश्तेदारों की मदद से लंबे समय से अटका कोई घरेलू काम पूरा होगा। निजी रिश्तों में ईमानदारी बरतें। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

 

वृश्चिक राशि के जातक आज नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो सभी पहलुओं के प्रति जागरूक रहना बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अहम कार्यों को करते हुए जल्दबाजी न बरतें। वरना गलती का ठीकरा आपके सिर फूट सकता है। घर में सुख-समृद्धि रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि वालों को आज काफी अच्छे व्यावसायिक अवसर मिलेंगे। इन्हें भुनाकर आप भविष्य में अच्छा लाभ अर्जित करने की उम्मीद कर सकते हैं। आज कमाई सामान्य रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। करीबी लोगों का प्यार मिलेगा। आप भी लोगों से गर्मजोशी से मिलें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

 

मकर राशि के जातकों के लिए दिन शानदार परिणाम लेकर आएगा। फैमिली बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। अहम फैसले ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातक क्रिएटिविटी के दम पर बॉस की गुडबुक्स में शामिल होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

कुंभ राशि के जातकों को आज परिवार में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए प्रयत्न करने होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संयम से काम लें। निजी कार्यों में सावधानी बरतें। गोपनीयता बनाए रखें। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। नए लोगों के संपर्क में आएंगे।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

 

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। करीबी मित्रों की मदद से कारोबार में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज विवेक से काम लें, आपको व्यापार में और अधिक फायदा होगा।

 

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!