4000 करोड़ की रामायण में रणबीर नहीं, WAR 2 के इस एक्टर को राम के रूप में देखना चाहते हैं दर्शक
रणबीर कपूर इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता और कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है और फिलहाल इसका पहला पार्ट पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर में है।
हालांकि, दर्शकों की पसंद इस बार रणबीर कपूर नहीं बल्कि कोई और है। YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके एक अभिनेता को फैन्स भगवान राम के किरदार के लिए ज्यादा उपयुक्त मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं कि रणबीर की बजाय अगर कोई गंभीर और गहराई से भरा किरदार निभाने वाला कलाकार श्रीराम की भूमिका में होता, तो दर्शकों का जुड़ाव और गहरा होता।
इन चर्चाओं पर अभिनेता आशुतोष राणा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “जो चीज आपके प्रारब्ध में है, वो आपको जरूर मिलती है। अगर ईश्वर ने आपके भाग्य में कोई भूमिका लिखी है, तो प्रतीक्षा और धैर्य के साथ वह आपको मिलती है। मैं इस समय एक नाटक में रावण का किरदार निभा रहा हूं और उसे पूरी श्रद्धा से निभा रहा हूं।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि, “राम का किरदार निभाना कोई साधारण बात नहीं है। राम अपने बारे में नहीं सोचते, वो अपने कर्तव्यों के लिए जीते हैं। और जो व्यक्ति सिर्फ अपने बारे में सोचता है, वह राम नहीं बन सकता। मैं खुद इस समय ‘हमारे राम’ नामक प्ले में रावण की भूमिका निभा रहा हूं।”
आशुतोष राणा इन दिनों रामायण पर आधारित इस थियेटर नाटक के ज़रिए दर्शकों के बीच अलग छवि बना रहे हैं, जिसमें लव-कुश की कहानी को केंद्र में रखा गया है। वहीं फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ एक्शन-थ्रिलर वॉर 2 में नजर आएंगे। यह फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है और यशराज फिल्म्स इसे 14 अगस्त को रिलीज़ करने जा रही है।
Share this content:
