April 30, 2026

‘जेठालाल’ दिलीप जोशी की बहू उन्नति गाला ने बटोरी सुर्खियां, खूबसूरती और स्टाइल में देती हैं ‘बबीता जी’ को टक्कर

टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में अपने 17 साल पूरे किए हैं और अभी भी शो टीआरपी चार्ट पर टॉप पोजिशन बनाए हुए है। हालांकि इस बार शो से नहीं, बल्कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी की बहू उन्नति गाला को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

दिलीप जोशी के बेटे ऋत्विक जोशी ने साल 2023 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड उन्नति गाला से शादी की थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जहां कई टीवी सितारों की मौजूदगी भी देखी गई। उन्नति न केवल बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि एक ट्रेंडेड गुजराती थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। उन्हें गुजराती प्ले में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

उन्नति के स्टाइल और पर्सनालिटी को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होती रही है। शादी के दौरान उनकी इंडियन और वेस्टर्न ड्रेसेस ने सभी का ध्यान खींचा। यहां तक कि कई यूज़र्स ने उन्हें शो की ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता से तुलना करते हुए कहा कि वो स्टाइल और लुक्स में किसी से कम नहीं हैं।

हालांकि दिलीप जोशी का बेटा ऋत्विक भी एक्टिंग की दुनिया से जुड़ा है। वह कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका में नजर आ चुके हैं और अन्य कई प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि ऋत्विक और उन्नति दोनों ही सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें अक्सर दोस्तों के ज़रिए इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।

फिलहाल दिलीप जोशी की बहू उन्नति गाला की खूबसूरती, अभिनय और फैशन सेंस ने उन्हें एक नई पहचान दिला दी है। फैंस को उम्मीद है कि शायद आने वाले समय में वह टीवी या फिल्मों में भी नज़र आ सकती हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!