April 30, 2026

राज रिजॉर्ट ढाबा के पास घायल मिला अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति, अस्पताल में हुई मौत

बांदा रोड स्थित राज रिजॉर्ट ढाबा के पास बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। एक विक्षिप्त व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोग सकते में आ गए। तुरंत ही लोगों ने शंकरगढ़ थाने की पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शंकरगढ़ ले जाया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी वाहन की चपेट में आया हो या फिर कहीं गिरने से उसे गंभीर चोट लगी हो।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शंकरगढ़ थाना पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई इस मृतक व्यक्ति को पहचानता है या उसके बारे में कुछ जानकारी रखता है, तो वह थाने में संपर्क करे ताकि मृतक के परिजनों को सूचना दी जा सके।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के कारणों का सही पता लगाया जा सके।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!