April 20, 2026

पीएसएल 2025 की शानदार शुरुआत, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने लाहौर कलंदर्स को 8 विकेट से हराया

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का आगाज धमाकेदार रहा और पहले ही मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने लाहौर कलंदर्स को 8 विकेट से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। रावलपिंडी में खेले गए इस मैच में इस्लामाबाद ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉलिन मुनरो और सलमान आगा की जिम्मेदार बल्लेबाजी ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया, जबकि गेंदबाजी में जेसन होल्डर और शादाब खान छाए रहे।

लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 139 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अब्दुल्ला शफीक ने बनाए, जिन्होंने 38 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सिकंदर रजा ने 21 गेंदों में 23 रन जोड़े। बाकी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। ओपनर फकर जमान सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, वहीं मोहम्मद नईम 8 रन ही बना पाए।

इस्लामाबाद की ओर से गेंदबाजी में जेसन होल्डर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान शादाब खान ने 3.2 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। नसीम शाह, राइली मेरेडिथ और इमाद वसीम को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद की शुरुआत धीमी रही। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 25 और एंड्रीज गौस ने 4 रन बनाए। लेकिन इसके बाद कॉलिन मुनरो और सलमान आगा ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। मुनरो ने 42 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं सलमान आगा ने नाबाद 41 रन बनाकर मैच को आसानी से खत्म किया।

पेशावर और क्वेटा के बीच होगा पीएसएल का दूसरा मुकाबला

पीएसएल 2025 का दूसरा मैच पेशावर जालमी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भी रावलपिंडी में शनिवार को होगा। इसी दिन कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच तीसरा मुकाबला भी खेला जाएगा, जिससे टूर्नामेंट में रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!