April 21, 2026

प्रयागराज: कुएं से पानी भरने के विवाद में मारपीट, इलाज के दौरान युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थाना बारा क्षेत्र स्थित सीधटिकट ग्रामसभा में पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।

घटना 18 जून 2025 की शाम की है। जानकारी के अनुसार, धीरेन्द्र प्रसाद का कुएं से पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के लोग जुट गए और कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान धीरेन्द्र पर धारदार हथियार से हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुलायम सिंह यादव, मिथलेश यादव और लालू यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!