April 21, 2026

कन्नौज: प्रेमिका की शादी तय होने पर सिरफिरे आशिक ने की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने शादी तय होने से नाराज़ होकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

घटना सौरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय दीपांशु, जो कुठला गांव का निवासी था, सुल्तानपुर की 21 वर्षीय दीप्ति से प्रेम करता था। लेकिन 15 दिन पहले दीप्ति की शादी कहीं और तय हो गई, जिससे नाराज़ होकर दीपांशु ने पहले तो माफी मांग ली थी, लेकिन फिर सोमवार सुबह करीब 4 बजे पूर्व फौजी पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया।

दीप्ति के पिता के मुताबिक, दीपांशु छत से घर में घुसा और कमरे में सो रही दीप्ति को सिर में गोली मार दी। शोर सुनकर घरवाले भागे, लेकिन तब तक दीप्ति की मौत हो चुकी थी। कुछ दूरी पर दीपांशु की भी लाश मिली, जिसके पास बंदूक पड़ी थी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!