April 17, 2026

“PM Modi ने जो कहा वो किया घुस कर मारा” संबित पात्रा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में था। लोग बदले की मांग कर रहे थे, और यही वह क्षण था जब भारत ने इतिहास रचने की ठान ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की भावना को समझते हुए बिहार की धरती से आतंकियों को करारा जवाब देने का ऐलान कर दिया। इसके बाद जो हुआ, वह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी—बल्कि यह एक ऐसा ऑपरेशन बना, जिसने दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास करा दिया।

बीजेपी के प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” केवल सीमा पार हमला नहीं था, बल्कि यह भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति, सैन्य क्षमता और कूटनीतिक कौशल का सटीक प्रदर्शन था। उन्होंने कहा, “जो भारत को आंख दिखाएगा, वो मारा जाएगा। पाकिस्तान को इस हमले का अंदाजा था, लेकिन तारीख और तरीका जानने में वो पूरी तरह नाकाम रहा।”

पात्रा ने बताया कि 6-7 मई की रात भारतीय वायुसेना ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक हमला किया। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य था आतंकियों के उन ठिकानों को नष्ट करना, जहां अब तक कोई नहीं पहुंच पाया था। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी आम नागरिक या सैन्य ठिकाने को कोई नुकसान न पहुंचे।

इस हमले में जिन 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया, उनमें मुजफ्फराबाद का वह ट्रेनिंग कैंप भी शामिल था, जहां पहलगाम हमले के आतंकियों को तैयार किया गया था। यही नहीं, भारत ने बहावलपुर में भी आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया—एक ऐसा इलाका जहां अब तक अमेरिका तक ने अपने ड्रोन नहीं भेजे थे।

ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान के ग्यारह एयरबेस भी तबाह किए। पात्रा ने दावा किया कि पहली बार किसी देश ने परमाणु शक्ति संपन्न देश के एयर फील्ड पर सटीक हमला किया और पूरी तरह सफल रहा। इस हमले में पाकिस्तान ने न सिर्फ 100 से अधिक आतंकी और 50 से ज्यादा जवान खोए, बल्कि अपनी प्रतिष्ठा भी गंवा दी।

ऑपरेशन सिंदूर का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू उसका गैर-सैन्य पक्ष भी रहा। पात्रा ने कहा कि भारत ने सिंधु जल समझौते को आंशिक रूप से स्थगित कर पाकिस्तान की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्षों से सीधी बातचीत कर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग करने की रणनीति सफलतापूर्वक लागू की।

संबित पात्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन में शामिल राफेल विमानों के सभी पायलट सुरक्षित लौटे। उन्होंने इसे 100 प्रतिशत सफल ऑपरेशन बताया और कहा कि यह नया भारत है—जो घुसकर मारता है, और हर साजिश का माकूल जवाब देता है।

“ऑपरेशन सिंदूर” अब केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा नीति का नया अध्याय बन चुका है—जहाँ आतंक के हर ठिकाने तक पहुंच संभव है, और हर वार का जवाब निर्णायक होता है

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!