Pahalgam Attack के बाद वायरल हुए फर्जी पोस्ट पर बोलीं हानिया आमिर, कहा- मेरे नाम से बिना सबूत के फैलाया गया झूठ
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात और गहराते जा रहे हैं। इस हमले के बाद भारतीय सरकार की तरफ से कई कड़े कदम उठाए गए, जिनमें कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में बैन करने का फैसला भी शामिल रहा। इसी बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का नाम भी इस लिस्ट में सामने आया, जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया है। इसी दौरान हानिया के नाम से एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना को पहलगाम हमले का दोषी बताया गया था।
हालांकि बाद में यह बात सामने आई कि यह पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है और हानिया आमिर की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया था। अब खुद एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके नाम से जो बातें फैलाई गई हैं, वो पूरी तरह झूठ हैं और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी के नाम से बिना सबूत के झूठा प्रचार करना गलत है और इससे न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचता है बल्कि माहौल भी और खराब होता है। हानिया ने अपील की है कि इस तरह के फर्जी कंटेंट से सावधान रहें और बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी पर विश्वास न करें।
Share this content:
