April 30, 2026

पूर्वी जोन में मॉर्निंग गश्त: पुलिस ने नागरिकों से संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में पूर्वी जोन पुलिस ने प्रातःकाल मॉर्निंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने पार्कों, रिहायशी कॉलोनियों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय रूप से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सुबह की गश्त के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों से पुलिसकर्मियों ने सीधे संवाद स्थापित किया। लोगों से उनकी सुरक्षा से जुड़े सुझाव और समस्याएं सुनी गईं, साथ ही उन्हें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

पुलिस ने नागरिकों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और बताया कि छोटी से छोटी सूचना भी अपराध रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है। इस दौरान महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात भी कही गई।

पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक माहौल देखने को मिला। नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठजनों ने पुलिस की नियमित गश्त और संवाद को सराहनीय बताया और कहा कि इससे न केवल अपराध पर अंकुश लगता है, बल्कि आम जनता का पुलिस पर भरोसा भी और मजबूत होता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!