राहगीर से मोबाइल छीनने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार: पुलिस ने छीना मोबाइल किया बरामद

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सआदतगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने राहगीर से मोबाइल फोन छीनने की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छीना गया सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 03 नवंबर को थाना सआदतगंज की पुलिस टीम कटरा तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि राहगीर से मोबाइल छीनने की घटना में शामिल दोनों आरोपी बेलवारी मैदान के पास मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

महफूस हुसैन और मो. सारिफ की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महफूस हुसैन और मो० सारिफ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर महफूस हुसैन के कब्जे से आसमानी रंग का सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने राहगीर से मोबाइल फोन छीनने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। बरामद मोबाइल फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

बीएनएस की धाराओं में दर्ज है मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में थाना सआदतगंज पर मुअसं 258/2026 के तहत धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में पहले से मुकदमा दर्ज था। आरोपियों की गिरफ्तारी और मोबाइल फोन की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this content:

About The Author

You may have missed