म्यूचुअल फंड निवेश में आया बड़ा बदलाव, निवेशक कर रहे हैं नई रणनीति का इस्तेमाल
पिछले डेढ़ साल में म्यूचुअल फंड निवेश में एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। पहले जहां डायरेक्ट प्लान में निवेशक खुद से फैसले लेते थे, अब बड़ी संख्या में लोग निवेश सलाहकारों और PMS (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस) प्रदाताओं की मदद से निवेश करना पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह बाजार की अस्थिरता और निवेशकों की सुरक्षित रिटर्न की चाह बताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2024 से अब तक डायरेक्ट प्लान में सलाहकारों के जरिए निवेश करने वालों की परिसंपत्ति (AUM) में 64-65% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बिना किसी सलाह के खुद निवेश करने वाले यानी DIY निवेशकों की परिसंपत्ति में 47% की ही वृद्धि हुई। कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड के डायरेक्ट प्लान में 41% की बढ़त दर्ज हुई है, लेकिन निवेशकों की झुकाव अब “गाइडेंस बेस्ड इन्वेस्टमेंट” की तरफ ज्यादा दिख रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश सलाहकार बाजार की चाल और जोखिम को समझकर बेहतर रणनीति बनाते हैं, जिससे निवेशक घबराकर बीच में निवेश रोकने की गलती नहीं करते। खासकर नए निवेशक इस कारण से सलाहकारों और PMS सेवाओं को चुन रहे हैं। वित्तीय जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में यह ट्रेंड और तेजी से बढ़ेगा क्योंकि निवेशक अब केवल रिटर्न ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और स्थिर निवेश यात्रा को भी अहमियत दे रहे हैं।
Share this content:
