सतना में बहन ने ही की बहन की हत्या, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 साल की लड़की ने गुस्से में आकर अपनी ही छोटी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी लड़की ने परिवार को गुमराह करने की कोशिश की और कहानी गढ़कर खुद को बचाने का प्रयास किया। लेकिन घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे ने उसकी सारी पोल खोल दी।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना कृपालपुर इलाके की है। बड़ी बहन बाजार जा रही थी, तभी उसकी छोटी बहन ने जिद की कि वह भी उसके साथ चलेगी। पहले तो बड़ी बहन ने मना किया, लेकिन जब वह पीछे-पीछे आती रही तो गुस्से में आकर उसने रास्ते में ही उसका गला घोंट दिया। घबराकर आरोपी ने शव झाड़ियों में फेंक दिया और खुद बाजार चली गई। कुछ घंटे बाद वह लौटी और परिजनों को झूठी कहानी सुनाई कि बहन झाड़ियों में बेहोश मिली थी।

 

मामला तब खुला जब पुलिस ने पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें साफ दिखाई दिया कि आरोपी की बताई कहानी झूठी थी। पूछताछ में लड़की टूट गई और अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह छोटी बहन की हर बात बताने और जिद करने की आदत से परेशान थी। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Share this content:

About The Author

You may have missed