April 19, 2026

श्रेयस ने तोड़ा हार्दिक का दिल, बुमराह ने दिया सहारा – भावुक हुए MI खिलाड़ी, डगआउट में छाया मातम

आईपीएल 2025 क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ ही मुंबई का छठी बार खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। लेकिन इस मैच के बाद सिर्फ हार नहीं, बल्कि मैदान पर जज्बातों का तूफान देखने को मिला।

हार के बाद बिखरे हार्दिक, संभाले बुमराह

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मैच खत्म होते ही मैदान पर ही बैठ गए और भावुक हो उठे। उनकी आंखें नम थीं और चेहरे पर गहरी निराशा झलक रही थी। ऐसे में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उनके पास आकर उन्हें संभाला और दिलासा दिया। यह पल मैदान पर सबसे भावुक क्षणों में से एक बन गया।

रो पड़े अश्विनी कुमार, रोहित-नीता भी बेहद मायूस

मुंबई के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार तो मैच खत्म होते ही मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं रोहित शर्मा, जो इस बार कप्तान नहीं थे, लेकिन टीम का अहम हिस्सा बने रहे, गहरे उदास दिखे।
टीम की मालकिन नीता अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह हार के बाद सिर पकड़कर बैठी हुई दिखाई दीं। इसके अलावा डगआउट में लसिथ मलिंगा भी बेहद मायूस नजर आए।

अहमदाबाद में मुंबई की मनहूस किस्मत

मुंबई इंडियंस की यह हार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार छठी हार है। यहां उन्होंने आखिरी जीत 2014 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हासिल की थी। उसके बाद से यह मैदान उनके लिए काली छाया बना हुआ है।

हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

मैच के बाद हार्दिक ने स्वीकार किया कि उनकी रणनीति विफल रही।

बल्लेबाजी में उन्होंने 13 गेंदों में 15 रन बनाए

गेंदबाजी में 2 ओवर में 19 रन लुटाए

“श्रेयस अय्यर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह शानदार था। हम दबाव में अच्छा नहीं खेले। मुझे लगता है कि कुछ जगहों पर बेहतर फैसले लेने की जरूरत थी, खासकर गेंदबाजों के इस्तेमाल को लेकर।”

इस मुकाबले ने सिर्फ एक टीम को फाइनल में पहुँचाया, बल्कि दूसरी टीम की उम्मीदें, मेहनत और भावनाएं वहीं मैदान पर छोड़ दीं। हार्दिक की आंखें, अश्विनी के आंसू और बुमराह की हमदर्दी ने दिखा दिया कि आईपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं, इमोशन का खेल भी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!