‘मेट्रो… इन दिनों’ ने पहले दिन की कमाई से किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को मिल रहे मिश्रित रिव्यूज़ के बावजूद इसकी शुरुआत मजबूत मानी जा रही है। यह फिल्म 2007 की ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’ का आध्यात्मिक सीक्वल मानी जा रही है।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कोंकणा सेन शर्मा इस सीक्वल में भी नजर आई हैं, जो पहले भाग में भी थीं। फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है।

कहानी चार अलग-अलग शहरों में रह रहे कपल्स की जिंदगियों और उनके रिश्तों के उतार-चढ़ाव के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के मिजाज को आज की जनरेशन के रिलेशनशिप ट्रेंड्स से जोड़ा गया है, जिससे यह युवाओं के बीच खासा अपील कर रही है।

पहले दिन की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट पर नजर डालें तो फिल्म ने हिंदी 2डी फॉर्मेट में औसतन 12.72% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में 8.64%, दोपहर में 14.24% और शाम को 17.99% तक ऑक्यूपेंसी रही। क्षेत्रीय स्तर पर चेन्नई ने सबसे ज्यादा 41% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, इसके बाद बेंगलुरु में 28.33% और कोलकाता में 18.33% ऑक्यूपेंसी देखी गई।

2007 में आई ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’ ने पहले दिन 80 लाख रुपये की कमाई की थी, जबकि उसका कुल लाइफटाइम कलेक्शन 24 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। अब देखना होगा कि ‘मेट्रो… इन दिनों’ कितनी लंबी रेस तय करती है।

Share this content:

About The Author

You may have missed