Mahavatar Narsimha: कुली-वॉर 2 के बीच भी चट्टान की तरह खड़ी, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का खेल थमा
पिछले हफ्ते ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि महावतार नरसिम्हा की कमाई प्रभावित होगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े पूरी तरह से उल्टा कह रहे हैं। इन दोनों फिल्मों के आने के बाद भी महावतार नरसिम्हा ने अपनी कमाई में कोई कमी नहीं आने दी।
एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने दर्शकों को यह साबित कर दिया कि आधुनिक तकनीक और मनोरंजन का सही मिश्रण कितना प्रभावशाली हो सकता है। महज 4 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म, 20 दिन के अंदर ही रोजाना अपने बजट का दोगुना कमाई कर रही है। इसकी लोकप्रियता और कमाई लगातार बढ़ रही है।
24वें दिन यानी चौथे रविवार को महावतार नरसिम्हा ने 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इससे फिल्म की भारत में कुल कमाई 210.35 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में यह फिल्म 23 दिनों में 257 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी थी, और 24वें दिन भारत के कलेक्शन को जोड़कर कुल 265 करोड़ रुपए हो गए हैं।
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से तुलना करें तो महावतार नरसिम्हा ने चौथे रविवार को चार गुना ज्यादा कमाई की। ‘एनिमल’ ने 24वें दिन केवल 2.18 करोड़ रुपए ही कमाए थे। इसके साथ ही महावतार नरसिम्हा ने अपने बजट का 66 गुना कमाई कर दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को चौंका दिया है।
महावतार नरसिम्हा की यह सफलता दर्शाती है कि एनिमेटेड फिल्में भी बड़े बजट की फिल्मों के मुकाबले लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिक सकती हैं और दर्शकों को बांधे रख सकती हैं। ऐसे आंकड़े बॉलीवुड में एनिमेशन की नई संभावनाओं को भी उजागर कर रहे हैं।
Share this content:
