April 17, 2026

इजरायल नहीं, ईरान का समर्थन करे भारत: मौलाना कल्बे जव्वाद ने लखनऊ में प्रदर्शन कर ट्रंप-नेतन्याहू का जलाया पोस्टर

लखनऊ में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के नेतृत्व में इजरायल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। मौलाना ने भारत सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को हमलावर इजरायल नहीं, बल्कि पीड़ित ईरान का समर्थन करना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान मौलाना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के पोस्टर जलाए और उन्हें “अत्याचारी” बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया यह क्यों नहीं बताती कि आक्रमण की शुरुआत किसने की? मौलाना ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें इजरायल और अमेरिका का समर्थन कर रही हैं, जो ज़ुल्म के पक्ष में खड़ा होना है।

उन्होंने कहा कि इजरायल निर्दोषों की हत्या कर रहा है, और अगर लाखों लोग मारे गए, तो इसके लिए इजरायल का समर्थन करने वाले देश भी जिम्मेदार होंगे। भारत सरकार को चेताते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत इजरायल के साथ खड़ा रहता है, तो वह भी इस हिंसा और मौतों का भागीदार माना जाएगा।

मौलाना ने यह भी कहा कि बातचीत के दौरान हमला करना इजरायल की धोखेबाज़ी को दर्शाता है और अब समय है कि भारत स्पष्ट रूप से पीड़ितों के पक्ष में खड़ा हो।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!