May 3, 2026

लखनऊ में चार्टर्ड अकाउंटेंट से 1.92 करोड़ की साइबर ठगी, फेसबुक पर महिला ने निवेश का दिया झांसा

लखनऊ के एक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट शलभ पांडे के साथ क्रिप्टो निवेश के नाम पर 1.92 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि फेसबुक पर भविका शेट्टी नाम की महिला ने संपर्क किया और खुद को क्रिप्टो विशेषज्ञ बताते हुए निवेश का झांसा दिया।

शलभ ने व्हाट्सएप आधारित पोर्टल के जरिए निवेश शुरू किया था। शुरुआत 50,000 रुपये से हुई, लेकिन मुनाफे और बोनस का लालच देकर उनसे कुल 1,92,92,000 रुपये जमा करवा लिए गए। बाद में लाभ की निकासी के नाम पर अमेरिकी टैक्स, ग्रीन चैनल फीस और भू-राजनीतिक टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे गए।

पीड़ित का दावा है कि ठगी की गई राशि 10 अलग-अलग फर्जी संस्थाओं के खातों में ट्रांसफर करवाई गई। इसमें BSS कंस्ट्रक्शन, हिंद एंटरप्राइजेस, न्यू मोनोपोली रेस्टोरेंट जैसे नाम शामिल हैं। शलभ ने साइबर पोर्टल और ईमेल से शिकायत दर्ज करते हुए व्हाट्सएप नंबर, फेसबुक प्रोफाइल और खातों की जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!