April 20, 2026

“कृष 4” का बड़ा ऐलान! ऋतिक रोशन अब सिर्फ सुपरहीरो नहीं, इस नई भूमिका में भी दिखेंगे

बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरहीरो “कृष” की दुनिया में बड़ा बदलाव होने वाला है! लंबे इंतजार के बाद “कृष 4” को लेकर एक धमाकेदार अपडेट सामने आया है। इस बार ऋतिक रोशन सिर्फ सुपरहीरो बनने नहीं, बल्कि डायरेक्टर की कुर्सी संभालने भी आ रहे हैं!

 

“कृष 4” के लिए डायरेक्शन की कमान ऋतिक ने संभाली

 

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया कि ऋतिक रोशन अब “कृष 4” के डायरेक्टर होंगे। उनके पिता और दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा,

 

“ऋतिक इस फ्रेंचाइजी से शुरुआत से जुड़े रहे हैं। उन्होंने इसे जिया और सांस ली है। अब उनके पास कृष की जर्नी को आगे बढ़ाने का एक स्पष्ट विजन है। मैं उन्हें इस फिल्म के डायरेक्टर के रूप में देखकर गर्व महसूस कर रहा हूं।”

 

क्या इस बार “जादू” की होगी वापसी?

 

“कृष 4″ का प्री-प्रोडक्शन पिछले एक साल से चल रहा है, और फिल्म की स्क्रिप्ट भी फाइनल हो चुकी है। इस बार फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज मिल सकता है—”कोई मिल गया” का फेमस एलियन “जादू” फिर से लौट सकता है!

 

आदित्य चोपड़ा ने ऋतिक को मनाया डायरेक्टर बनने के लिए?

 

फिल्म को आदित्य चोपड़ा और राकेश रोशन मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने ही ऋतिक को डायरेक्शन संभालने के लिए राजी किया। अब ऋतिक डायरेक्टर और आदित्य प्रोड्यूसर के रूप में एक नई जोड़ी बनाएंगे।

 

क्या राकेश रोशन के पास नहीं थे पैसे?

 

कुछ समय पहले राकेश रोशन ने कहा था कि उनके पास “कृष 4” बनाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है—क्या ऋतिक सिर्फ मजबूरी में डायरेक्टर बने हैं या फिर वो वाकई में इस फिल्म को एक नई ऊंचाई देने के लिए तैयार हैं?

 

2026 में फ्लोर पर आएगी फिल्म

 

“कृष 4” की शूटिंग 2026 से शुरू होगी और इसके बाद जल्द ही रिलीज डेट का भी ऐलान किया जाएगा। फैंस के लिए यह फिल्म सिर्फ एक सुपरहीरो मूवी नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन के नए सफर की शुरुआत भी होगी! अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या “कृष 4” भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा सुपरहीरो

प्रोजेक्ट साबित होगी?

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!