April 20, 2026

“द फैमिली मैन 3” की रिलीज डेट का खुलासा! इस बार कहानी में होगा बड़ा ट्विस्ट?

ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाली वेब सीरीज “द फैमिली मैन” के फैंस के लिए बड़ी खबर आ गई है! मनोज बाजपेयी की इस जबरदस्त स्पाई थ्रिलर के तीसरे सीजन का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। खुद मनोज बाजपेयी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि “द फैमिली मैन सीजन 3” इस साल नवंबर में रिलीज होगा।

 

चार साल का लंबा इंतजार अब खत्म!

 

“द फैमिली मैन” का दूसरा सीजन 4 जून 2021 को आया था और इसे जबरदस्त सफलता मिली थी। लेकिन तब से फैंस तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब, लगभग चार साल बाद, मनोज बाजपेयी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि सीरीज का तीसरा सीजन नवंबर 2025 में आ रहा है।

 

सीजन 3 में नया धमाका!

 

इस बार कहानी में एक और तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि “पाताल लोक” फेम जयदीप अहलावत भी इस सीजन में नजर आएंगे। मनोज बाजपेयी ने उनकी एंट्री की पुष्टि करते हुए कहा कि जयदीप को डेढ़ साल पहले ही कास्ट किया गया था और उन्होंने “पाताल लोक 2” में भी शानदार परफॉर्मेंस दी है।

 

क्या होगी नई कहानी?

 

राज एंड डीके के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज अपने शानदार प्लॉट और सस्पेंस से भरपूर कहानी के लिए मशहूर है। पहले दो सीजन ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी, अब तीसरा सीजन क्या नया लेकर आएगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

 

अब जब रिलीज डेट सामने आ चुकी है, तो फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है। क्या श्रीकांत तिवारी इस बार फिर से एक खतरनाक मिशन पर निकलेंगे? क्या जयदीप अहलावत उनकी टीम का हिस्सा होंगे या फिर नए विलेन बनकर सामने आएंगे? इन सभी सवालों के जवाब नवंबर में मिलेंगे!

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!