April 26, 2026

KING: शाहरुख खान के बाद बेटी सुहाना का लुक सेट से हुआ लीक, वायरल हो रही तस्वीरें

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैन्स के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें और अपडेट्स वायरल हो रहे हैं। पहले शाहरुख खान का लुक सेट से सामने आया था और अब उनकी बेटी सुहाना खान का पहला लुक लीक हो गया है। इस तस्वीर के सामने आते ही इंटरनेट पर सनसनी फैल गई है और फैन्स लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल, फिल्म की शूटिंग इस वक्त पोलैंड में चल रही है। यहां शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ मौजूद हैं। शूटिंग को लेकर पहले अरशद वारसी ने अपडेट दिया था। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग को शुरू हुए 5 दिन हो चुके हैं और पोलैंड की गलियों में एक कार सीक्वेंस भी फिल्माया जा रहा है। इसी दौरान सुहाना खान का लुक सामने आया, जिसमें वह डेनिम आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिशन में सेट किया हुआ है और उनका लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

वायरल तस्वीरों के मुताबिक, सुहाना खान McDonald’s के बाहर शूट करती नजर आईं। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले इसी लोकेशन से शाहरुख खान का लुक भी सामने आया था, लेकिन उस वक्त सुहाना वहां मौजूद नहीं थीं। इस बार उनकी सोलो शूटिंग हुई है। हालांकि, जो अकाउंट तस्वीरें शेयर कर रहा था, उसने बाद में उन्हें डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक सुहाना का लुक सोशल मीडिया पर छा चुका था।

सुहाना खान का यह लुक देखकर फैन्स ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी है। कई यूजर्स का कहना है कि शाहरुख और सुहाना को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार अब और मुश्किल हो गया है। हालांकि, मेकर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब सेट से लगातार हो रहे लुक लीक को रोकना है। बार-बार तस्वीरों और वीडियोज के लीक होने से फिल्म की गोपनीयता पर असर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और अब बेटी सुहाना की फिल्म ‘किंग’ चर्चा में है। शाहरुख की हाल ही में कंधे की चोट ठीक हुई है और अब वह शूटिंग में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। खबरों की मानें तो फिल्म को पहले 2027 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में शाहरुख खान के लिए यह वक्त डबल जिम्मेदारी वाला है—एक ओर बेटे की वेब सीरीज और दूसरी ओर बेटी की फिल्म का ग्रैंड लॉन्च।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!