April 27, 2026

ऑपरेशन सिंदूर पर खुशबू पाटनी का साहसिक वीडियो वायरल, कहा – पैनिक नहीं, तैयार रहें!

भारत की बहुप्रतीक्षित जवाबी कार्रवाई आखिरकार सामने आ गई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने PoK में एयरस्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर डाला, जिसमें लगभग 90 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस ऐतिहासिक कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद देशभर में एक ओर जहां गर्व और राहत की लहर है, वहीं दूसरी ओर लोगों में हलचल भी है। इसी माहौल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशबू पाटनी ने एक खास वीडियो शेयर कर देशवासियों से एक सशक्त संदेश दिया है।

 

वीडियो में खुशबू ने न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की, बल्कि आम नागरिकों को जागरूक और सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “फाइनली वो दिन आ गया जिसका हमें इंतजार था। भारत ने पीओके के उन इलाकों में अटैक किया है जहां आतंकवादी छिपे थे। ये बेहद सटीक और जरूरी हमले थे। सरकार और फोर्सेस अपना काम कर रही हैं – अब हमें भी तैयार रहना होगा।”

 

खुशबू ने विशेष रूप से जनता से कहा कि पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है। “ये सब चीजें होती रहती हैं, आपको बस मॉक ड्रिल करनी है, सुरक्षा को लेकर अपने स्तर पर तैयारी रखनी है। अगर अथॉरिटीज निर्देश दें, तो उसे गंभीरता से लें। लेकिन तब तक, खुद को तैयार रखें और घबराएं नहीं,” उन्होंने जोड़ा।

 

इससे पहले भी खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर मुखर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक लावारिस बच्ची को बचाया था, जिसे किसी ने खंडहर में छोड़ दिया था। ऐसे मानवीय कार्यों से उनकी छवि एक संवेदनशील और जागरूक नागरिक की बन चुकी है।

 

खुशबू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे एक प्रेरणादायक और संतुलित प्रतिक्रिया मान रहे हैं। इस संदेश के ज़रिए उन्होंने न सिर्फ युवाओं में जागरूकता बढ़ाई है, बल्कि ‘जय हिंद, जय भारत, सपोर्ट ऑपरेशन सिंदूर’ कहकर देशभक्ति की भी मिसाल पेश की है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!