झुग्गी के कमरे की मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हैं जैकी श्रॉफ, भाई की मौत से जुड़ी है यह खास कहानी
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हाल ही में अपनी जिंदगी के एक बेहद भावुक पहलू को साझा किया है। 68 साल के जैकी श्रॉफ आज भी अपने बचपन के दिनों को याद करते हैं, जब वह झुग्गी के एक छोटे से कमरे में अपनी मां और भाई के साथ रहते थे। खास बात यह है कि वे आज भी उस झुग्गी के कमरे को किराए पर लेने के लिए तैयार हैं, और इसके लिए मुंह मांगी कीमत देने को भी राजी हैं।
इस कमरे की खासियत सिर्फ यह नहीं कि जैकी वहां बड़े हुए थे, बल्कि इस कमरे से जुड़ी एक दर्दनाक कहानी भी है। जैकी के भाई की मौत इसी झुग्गी के कमरे से जुड़ी है। 17 साल की उम्र में उनकी भाई की जान बचाने की कोशिश में मौत हो गई थी। जैकी ने कई बार बताया है कि कैसे उनके भाई ने एक डूबते व्यक्ति की जान बचाने के लिए खुद समुद्र में छलांग लगाई थी, लेकिन फिर खुद वह वापस नहीं आ सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद उनकी मां ने यह कमरा जैकी को दिया था।
हालांकि, आज इस कमरे में चार लोग रह रहे हैं और उसका मकान मालिक जैकी को यह कमरा वापस देने से इनकार कर रहा है। जैकी ने बताया कि वे मकान मालिक को जितना किराया चार लोगों से मिल रहा है, उतना देने को भी तैयार हैं, लेकिन मकान मालिक मान नहीं रहा। वे बार-बार इस बात पर जोर देते हैं कि वे इस कमरे को लेकर कहीं भागने वाले नहीं हैं।
जैकी श्रॉफ ने अपने जीवन की शुरुआत बहुत संघर्षपूर्ण तरीके से की। महज 10 साल की उम्र में मिल में काम करने वाले जैकी ने फैक्ट्री में भी काम किया और मेहनत-मजदूरी से परिवार की मदद की। बाद में मॉडलिंग का ऑफर मिला और फिर सुभाष घाई की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर बड़े स्टार बने। आज जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड के बड़े एक्टर हैं।
झुग्गियों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए भी जैकी अक्सर आगे आते हैं, जो उनकी इंसानियत और जुड़ाव की मिसाल है। अपने पुराने दिनों और भाई की यादों के बीच जैकी श्रॉफ आज भी उस कमरे को पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो उनके लिए सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि बीते समय की अनमोल याद है।
Share this content:
