ITR भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, देरी पर लगेगा जुर्माना

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है। यानी अब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं। सरकार ने टैक्सपेयर्स को साफ चेतावनी दी है कि समय रहते अपना ITR भर लें, वरना जुर्माना भरना पड़ सकता है। धारा 234F के तहत लेट फाइलिंग पर आय के हिसाब से 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना तय किया गया है।

आयकर विभाग के अनुसार, जिनकी सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है, उन्हें देरी होने पर 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। वहीं 5 लाख रुपये से अधिक आय वालों को 5000 रुपये तक पेनाल्टी भरनी पड़ सकती है। पहले यह पेनाल्टी 10,000 रुपये तक होती थी, लेकिन इसे घटाकर 5000 रुपये कर दिया गया है। इसलिए आखिरी समय तक इंतजार करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

अगर आप 15 सितंबर तक ITR फाइल नहीं कर पाते हैं, तो भी मौका खत्म नहीं होगा। आप अस्सेसमेंट ईयर खत्म होने से पहले तक लेट फाइलिंग कर सकते हैं, लेकिन उस स्थिति में पेनाल्टी देना अनिवार्य होगा। यानी रिटर्न तो भर पाएंगे, मगर सरकार को जुर्माना चुकाना ही पड़ेगा।

समय पर ITR फाइल करना सिर्फ कानूनी बाध्यता ही नहीं बल्कि आपके वित्तीय हित में भी है। इससे आपकी टैक्स प्लानिंग बेहतर होती है और रिफंड का फायदा भी आसानी से मिल जाता है। समय रहते रिटर्न भरने से न सिर्फ पेनाल्टी से बचाव होगा बल्कि आयकर विभाग की अनावश्यक पूछताछ से भी छुटकारा मिलेगा।

ऑनलाइन रिटर्न भरने की प्रक्रिया अब बहुत आसान हो चुकी है। बस 30-40 मिनट में घर बैठे ITR फाइल किया जा सकता है। e-filing पोर्टल पर लॉगिन करके एसेसमेंट ईयर चुनें, अपनी इनकम डिटेल्स चेक करें, सही फॉर्म भरें और सबमिट कर दें। ध्यान रखें, रिटर्न भरने के बाद वेरिफिकेशन करना जरूरी है, वरना आपका ITR इनवैलिड माना जाएगा।

आधार OTP, नेट बैंकिंग या डीमैट अकाउंट के जरिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन सबसे तेज़ तरीका है। आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए आज ही अपना ITR फाइल कर लें। इससे न केवल आप कानूनी जिम्मेदारी निभा पाएंगे बल्कि अनावश्यक जुर्माने से भी बच जाएंगे।

Share this content:

About The Author

You may have missed