सब्जी वाले से शुरू हुआ झगड़ा बना सीरिया-इजराइल जंग की वजह, अब तक 300 की मौत
सीरिया के सुवैदा शहर में एक सब्जी विक्रेता फदल्लाह दवारा के साथ हुई लूट और मारपीट की घटना ने स्थानीय स्तर पर तनाव को जन्म दे दिया। दवारा ने आरोप लगाया कि चोरों के एक समूह ने उससे 400 सीरियन पाउंड (करीब 45 हजार रुपये) छीन लिए और उसकी पिटाई की। जब यह खबर मीडिया में फैली, तो इलाके में बवाल मच गया।
इस घटना ने देखते ही देखते ड्रूज और बडौइन समुदायों के बीच सांप्रदायिक संघर्ष को जन्म दे दिया। दोनों पक्षों में हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। हालात को काबू में करने के लिए सीरियाई सरकार ने सुवैदा में सेना भेजने का फैसला किया। लेकिन यही कदम इजराइल को चुभ गया। इजराइल का आरोप है कि सीरियाई सेना उसकी सीमा के पास जमा हो रही थी, जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा था।
इजराइल ने इस आधार पर सुवैदा में हमला कर दिया और लड़ाई धीरे-धीरे और तेज हो गई। अब तक करीब 300 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इजराइल ड्रूज समुदाय की सुरक्षा का हवाला देकर लगातार सीरियाई इलाकों पर हमले कर रहा है, जबकि सीरिया इसे आंतरिक मामला बता रहा है। छोटे से झगड़े से शुरू हुआ यह विवाद अब बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहा है।
Share this content:
