Breaking: ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की मौत की पुष्टि!

ईरान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ईरानी मीडिया ने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। लंबे समय से चल रहे तनाव और हमलों के बीच यह घटना मध्य पूर्व की राजनीति में बड़ा मोड़ मानी जा रही है।

 

अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार किए जा रहे दावों के बीच अब ईरानी मीडिया आउटलेट, खासकर Press TV ने भी खामनेई के निधन की पुष्टि कर दी है। इस घोषणा के बाद देशभर में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

वहीं खामनेई की मौत की खबर के तुरंत बाद ईरान ने बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कार्रवाई शुरू करने का दावा किया है। इस घटनाक्रम के बाद मध्य पूर्व में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!