April 19, 2026

IPL 2025: आधे टूर्नामेंट के बाद टॉप-4 की रेस में कौन सबसे आगे, चेन्नई सुपर किंग्स सबसे नीचे

आईपीएल 2025 के लीग स्टेज का आधा सफर खत्म हो चुका है और प्लेऑफ की रेस अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। सभी टीमों ने अब तक कम से कम 7 मुकाबले खेल लिए हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने 8-8 मैच खेले हैं। 19 अप्रैल को लखनऊ और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में एलएसजी ने 2 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की, जिससे उन्हें अंकतालिका में बड़ा फायदा मिला है। इस जीत के साथ लखनऊ उन चार टीमों में शामिल हो गई है, जो अभी फिलहाल टॉप-4 की रेस में सबसे आगे हैं।

गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स वे चार टीमें हैं जिनके खाते में 10-10 अंक हैं। अंक तालिका में गुजरात पहले, दिल्ली दूसरे, पंजाब तीसरे और लखनऊ चौथे स्थान पर हैं। गुजरात को छोड़कर बाकी तीनों टीमों ने सात-सात मुकाबले खेले हैं, जबकि लखनऊ ने आठ। यदि ये टीमें अपने अगले तीन मैच जीत जाती हैं तो प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर सकती हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सात में से चार मैच जीतकर 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वह एकमात्र ऐसी टीम है जिसके पास 8 अंक हैं। छठे और सातवें पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस हैं, जिन्होंने अब तक सात में से तीन मुकाबले जीते हैं और उनके पास 6-6 अंक हैं। अगर ये टीमें आगे अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो प्लेऑफ की दौड़ में वापस आ सकती हैं।

राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो चुकी है। राजस्थान ने 8 में से केवल 2 मैच जीते हैं और उसके पास 4 अंक हैं। हैदराबाद और चेन्नई ने भी 7 में से 2 मुकाबले जीतकर 4-4 अंक अर्जित किए हैं। राजस्थान आठवें, हैदराबाद नौवें और चेन्नई दसवें स्थान पर है। इन टीमों के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि टॉप-4 में पहुंचने के लिए उन्हें अपने सभी बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे, जो बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!