April 28, 2026

इस फील्डर ने अटका दी सभी की सांसें, बाउंड्री पर पकड़ा ऐसा अद्भुत कैच बल्लेबाज रह गया दंग, देखें VIDEO

आईपीएल 2025 के मैच में 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में एक शानदार घटना घटी, जब डेवाल्ड ब्रेविस ने बाउंड्री लाइन पर एक अद्भुत कैच लपका। इस कैच को देख बल्लेबाज सहित उनकी टीम के खिलाड़ी भी कुछ समय के लिए दंग रह गए।

इस मैच में, जहां चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास एक लाजवाब कैच लपका, लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि उनका शरीर बाउंड्री के बाहर जा रहा है, तो उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया। इसके बाद, बाउंड्री के बाहर जाने के बाद ब्रेविस ने खुद को अंदर लाने के साथ गेंद को लपका और इस शानदार कैच को पूरा किया।

मैदानी अंपायर ने इस कैच को तीसरे अंपायर से चेक करने का इशारा किया और रिप्ले में यह पूरी तरह से सही साबित हुआ। इसके बाद बल्लेबाज शशांक सिंह 12 गेंदों में 23 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।

इस शानदार कैच को लेकर अब तक आईपीएल 2025 सीजन में कई शानदार कैच देखे जा चुके हैं, और ब्रेविस का यह कैच भी उन यादगार पलो में शामिल हो गया है।

पंजाब किंग्स ने इस मैच में 191 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल किया, और अब वह प्वाइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अगले मैच में पंजाब किंग्स का मुकाबला 4 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!