April 18, 2026

मुश्किलों भरे सफर से पहचान तक: सौरभ पांडेय की संघर्षों से भरी इंस्पिरेशनल कहानी

इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले फेमस कंटेंट क्रिएटर सौरभ पांडेय अपनी मज़ेदार और दिल को छू लेने वाली वीडियोज़ के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके पीछे की जर्नी बेहद संघर्षों से भरी रही है। उत्तर प्रदेश के भदोही जैसे छोटे से गांव से निकलकर मुंबई जैसे बड़े शहर में अपनी अलग पहचान बनाना सौरभ के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में हर संघर्ष को एक अनुभव की तरह लिया और हर ठोकर से कुछ सीखते हुए आगे बढ़ते गए। स्कूल के दिनों से ही वह क्रिएटिव थे, लेकिन अपनी अलग सोच और अंदाज़ के कारण वह हमेशा भीड़ से अलग रहे, जिसकी वजह से उन्हें स्कूल में कई बार परेशान भी किया गया।

भदोही से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद सौरभ ने फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने का फैसला किया और इसके लिए मुंबई का रुख किया। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने एक फैशन कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करना पड़ा। उन्होंने एक ऐसी नौकरी शुरू की, जिसमें उन्हें रोज़ 12 घंटे खड़े होकर काम करना होता था, और बदले में उन्हें मात्र 800 रुपये मिलते थे। इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। इस कठिन समय में भी उन्होंने अपनी कॉलेज फीस खुद भरी और पढ़ाई पूरी की।

सौरभ ने मात्र 17 साल की उम्र से कमाना शुरू कर दिया था ताकि अपने पिता का बोझ कम कर सकें। उन्होंने जिंदगी की हर मुश्किल को मुस्कान के साथ झेला और उसे प्रेरणा में बदला। आज उनका कंटेंट हर उम्र के लोगों को पसंद आता है क्योंकि उसमें असल जिंदगी की झलक होती है। सौरभ का मानना है कि उनकी जिंदगी का हर उतार-चढ़ाव ही उन्हें आज इस मुकाम तक लाया है। उनकी यह कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देती है कि मेहनत और धैर्य से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!