IND vs ENG: रिकॉर्ड्स के निशाने पर ऋषभ पंत, छक्कों में पीछे छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को भी

इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ पंत का बल्ला आग उगल रहा है और उनका अंदाज़ दर्शकों को बार-बार खड़े होने पर मजबूर कर रहा है। लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट में जहां इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमटी, वहीं भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 53 और पंत 19 रन बनाकर नाबाद हैं। लेकिन इन रनों से कहीं ज्यादा चर्चा में हैं पंत के वो आंकड़े, जो उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नई ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं।

ऋषभ पंत इस सीरीज में अब तक 5 पारियों में 361 रन बना चुके हैं, वो भी 90 से अधिक की औसत से। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के भी निकल चुके हैं और यही आंकड़ा अब उन्हें रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों के बेहद करीब ले आया है।

पंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब तक 86 छक्के दर्ज हैं। अगर वह लॉर्ड्स टेस्ट की मौजूदा पारी में 3 और छक्के जड़ देते हैं, तो वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे, जिनके नाम 88 छक्के हैं। रोहित शर्मा अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए पंत का आगे निकलना अब सिर्फ वक्त की बात लग रही है।

इतना ही नहीं, वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड पर भी खतरा मंडरा रहा है। सहवाग ने अपने करियर में 91 टेस्ट छक्के लगाए थे और पंत अब सिर्फ 6 छक्के दूर हैं इस मुकाम से। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ये भी संभव है कि पंत इस सीरीज में ही न सिर्फ सहवाग को पछाड़ दें, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो जाएं।

दुनिया में अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ी ही टेस्ट में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ पाए हैं। ऐसे में पंत के पास न सिर्फ भारतीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका है। सभी की निगाहें अब इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पर हैं, जो न सिर्फ विकेटों के पीछे, बल्कि बल्ले से भी तूफान ला रहा है।

Share this content:

About The Author

You may have missed