April 27, 2026

हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये संकेत…

दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर में दिखाई देते हैं चेतावनी संकेत – हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति है, लेकिन इसके कई लक्षण आने से पहले ही शरीर हमें चेतावनी देता है। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया जाए तो गंभीर परेशानी हो सकती है। दिल्ली के राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत जैन के मुताबिक, कुछ लक्षण ऐसे हैं जो हमें समय रहते सचेत करते हैं।

छाती पर दबाव और एनजाइना

दिल का दौरा पड़ने से पहले अक्सर छाती में दबाव या दर्द महसूस होता है, जिसे एनजाइना कहते हैं। इस दौरान घबराहट, घुटन और सीने में लगातार दबाव बना रहता है। इसका कारण दिल तक पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त खून का न पहुंच पाना है। अगर यह लक्षण लगातार बना रहे तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।

ठन्डे पसीने और चक्कर

अचानक चक्कर आना, ठन्डे पसीने आना या कमजोरी महसूस होना भी हार्ट अटैक के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं। कुछ मामलों में यह लक्षण तब भी दिखाई देते हैं जब व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ भोजन कर रहा हो। ऐसे संकेत मिलने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सांस लेने में कठिनाई

दिल की समस्याओं के कारण फेफड़ों में खून का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से दिमाग को भी असर पड़ता है और व्यक्ति थकान और कमजोरी महसूस करने लगता है।

थकावट और नींद की कमी

सही आहार और व्यायाम के बावजूद लगातार थकान महसूस होना और अनिद्रा भी हार्ट अटैक के संभावित संकेत हैं। यह धमनियों में प्लाक बनने और रक्त प्रवाह कम होने का संकेत देता है।

क्या करें अगर लक्षण दिखें

  1. तुरंत हार्ट-स्पेशलिस्ट या कार्डियोलॉजिस्ट से मिलें।

  2. इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) और ब्लड टेस्ट जैसे कार्डियक मार्कर्स जांचें।

  3. स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं – संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव कम करना और धूम्रपान से दूर रहना।

  4. उच्च ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या परिवार में हार्ट डिजीज होने पर नियमित जांच कराएं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!