April 19, 2026

हाजीपुर में लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाने का मामला

बिहार के हाजीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोहम्मद साहिल नामक युवक ने अपनी माशूका गुलशन खातून के साथ मिलकर दर्जनों लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया। साहिल ने इन लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया। आरोप है कि ये वीडियो दूसरे देशों में बेचे गए। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यह लव जिहाद का मामला है, क्योंकि साहिल ने अपने धर्म के साथ-साथ अन्य धर्म की लड़कियों को भी निशाना बनाया।

यह मामला जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक 17 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 2 अप्रैल को मामला दर्ज होने के तीन दिन बाद पुलिस ने साहिल को महनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच नहीं कराया और न ही उसे न्यायालय में पेश किया।

पीड़ित लड़की और उसके पिता के अनुसार, लड़की जब कंप्यूटर क्लास के लिए अपने घर से 5 किलोमीटर दूर जंदाहा बाजार जा रही थी, तभी उसकी दोस्ती गुलशन खातून से हुई, जो साहिल की माशूका थी। गुलशन और साहिल अक्सर मिलते थे, और गुलशन ने अन्य लड़कियों की तस्वीरें भी अपने मोबाइल में कैद कर ली थीं। साहिल इन तस्वीरों के जरिए लड़कियों को दबाव में लाता था, उन्हें धमकी देता था कि अगर वे उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी, तो वह उनकी तस्वीरें उनके परिवार वालों को दिखा देगा। इस तरह, साहिल ने इलाके की कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाए। गुलशन, जो खुद नशा करती थी, दूसरी लड़कियों को भी नशे की गोलियां खिलाकर साहिल के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!