गोरखपुर में प्रेमिका के परिवार द्वारा युवक को दी गई खौफनाक सजा, गुप्तांग काटने का प्रयास

गोरखपुर के गुलरिहा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय युवक को प्रेमिका के घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और उसके बाद उसे खौफनाक सजा दी। युवक का गुप्तांग सेविंग ब्लेड से काटने का प्रयास किया गया, जिसमें उसका गुप्तांग एक चौथाई हिस्सा कट गया। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवक का पिछले पांच वर्षों से युवती के साथ प्रेम संबंध था, जो गांव की दूसरी बिरादरी से थी। युवक अक्सर छिपकर युवती से मिलने उसके घर जाता था। जब युवती के परिवार को इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने बात नहीं मानी। युवती के भाई ने कई दिनों से युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई थी।

मंगलवार की रात युवती ने युवक को मिलने के लिए फोन किया और जैसे ही वह आपत्तिजनक स्थिति में वहां पहुंचा, युवती के घरवालों ने उसे पकड़कर सेविंग ब्लेड से गुप्तांग काटने का प्रयास किया। गुलरिहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह आरोप लगाया जा रहा है कि युवती ने ही युवक को घर बुलाकर यह घटना अंजाम दी।

Share this content:

About The Author

You may have missed