दिल्ली: तेजी के बाद फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानिए आज के ताजा रेट
देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। कुछ दिनों की तेजी के बाद अब सोने और चांदी दोनों के भाव नीचे आ गए हैं। 8 नवंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,22,730 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,12,510 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यहां 22 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,11,840 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,22,010 प्रति 10 ग्राम रहा। इसी तरह पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,22,010 और 22 कैरेट सोना ₹1,11,840 प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
दूसरी ओर, चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को मामूली बढ़त के बाद शनिवार को दिल्ली में चांदी का भाव ₹200 प्रति किलो नीचे आया और अब यह ₹1,52,400 प्रति किलोग्राम हो गया है, जबकि कल यह ₹1,52,600 प्रति किलो था।
वैश्विक स्तर पर सोने के भावों में हल्की बढ़त देखी गई है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का स्पॉट प्राइस $3,996.93 प्रति औंस पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले महीनों में कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि दिसंबर 2026 तक सोना $4,900 प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जबकि ANZ बैंक ने अगले साल के मध्य तक इसे $4,600 प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई है।
फिलहाल घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। त्योहारों के बाद मांग थोड़ी धीमी हुई है, जिसकी वजह से रेट में नरमी आई है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबी अवधि में निवेशकों के लिए सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प बना रहेगा।
Share this content:
