इन 5 वजहों से 7 दिन में ₹3,240 सस्ता हुआ सोना, क्या फिर बनाएगा नया रिकॉर्ड?
दिल्ली समेत देशभर में सोने की कीमतों में लगातार सात दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है। इस एक हफ्ते में सोना ₹3,240 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है, जिसकी प्रमुख वजहें वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक स्थिरता मानी जा रही हैं।
दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹200 घटकर ₹97,470 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो शुक्रवार को ₹97,670 था। वहीं, 22 कैरेट (99.5% प्योरिटी) का रेट ₹150 गिरकर ₹97,050 पर आ गया। चांदी भी ₹200 टूटकर ₹1,02,800 प्रति किलोग्राम हो गई।
गिरावट की 5 प्रमुख वजहें:
1. डॉलर इंडेक्स में गिरावट – एक महीने में 1.5% की गिरावट, जिससे डॉलर की मजबूती घटी और गोल्ड कमजोर पड़ा।
2. महंगाई दर में कमी – भारत सहित दुनिया के कई देशों में महंगाई में नरमी, कच्चा तेल भी $78 से गिरकर $67 प्रति बैरल।
3. जियो-पॉलिटिकल तनाव में राहत – खासकर ईरान-इजराइल के बीच सीजफायर और अमेरिका-इजराइल का रणनीतिक नियंत्रण।
4. सेफ हैवन डिमांड में कमी – निवेशक अब सोने को तत्कालिक सुरक्षित निवेश नहीं मान रहे।
5. इकोनॉमिक स्थिरता का संकेत – वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल कम होने से सोने पर दबाव।
विशेषज्ञों की राय:
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के CEO चिंतन मेहता के अनुसार, “मध्य-पूर्व में तनाव और तेल की कीमतों में नरमी से सोने की मांग प्रभावित हुई है। ऐसे में सुरक्षित निवेश की आवश्यकता में गिरावट आई है।”
हालांकि, जानकारों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट में तनाव दोबारा गहराता है, तो सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखा जा सकता है। अभी के लिए निवेशकों को सावधानी से कदम उठाने की सलाह दी जा रही है।
Share this content:
