April 18, 2026

सीजफायर की खबर से टूटी सोने-चांदी की चमक, 10 ग्राम सोना ₹97,000 के नीचे

मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिसकी सबसे बड़ी वजह रही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान और इज़रायल के बीच युद्धविराम की घोषणा। इस खबर ने सोने की ‘सेफ हेवन’ मांग को कम कर दिया, जिससे निवेशक जोखिम वाले निवेश की ओर बढ़ गए और सोने-चांदी की कीमतें लुढ़क गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना दिन के शुरुआती कारोबार में ₹96,422 तक गिर गया, जबकि चांदी ₹1,05,905 प्रति किलोग्राम तक लुढ़की। सुबह 9:10 बजे तक सोना ₹98,178 और चांदी ₹1,05,934 पर ट्रेड कर रही थी। सोने में लगभग ₹1,200 और चांदी में ₹825 की गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही ट्रेंड दिखा। स्पॉट गोल्ड $3,351.47 प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर $36.10 प्रति औंस पर आ गई। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी गिरावट में रहे। जेरोम पॉवेल की फेडरल रिजर्व को लेकर होने वाली गवाही से भी सोने की चाल प्रभावित हो सकती है।

विश्लेषकों के अनुसार, यदि फेड ब्याज दरों में कटौती की ओर इशारा करता है तो सोने को सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन युद्धविराम पूरी तरह लागू हो गया तो कीमतें और गिर सकती हैं। टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक सोने का सपोर्ट ₹98,490 पर और रेजिस्टेंस ₹1,00,000 के पास है। चांदी ₹1,05,000 तक जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि निकट भविष्य में सोने-चांदी की चाल पूरी तरह से वैश्विक हालात और फेड नीति पर निर्भर करेगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!