गौतम अडानी ने अनिल अंबानी की कंपनी को 4,000 करोड़ में खरीदा, पावर सेक्टर में और मजबूत होगी पकड़

गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड ने अनिल अंबानी की सहायक कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) को दिवाला प्रक्रिया के तहत 4,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहित कर लिया है। यह कंपनी महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी में स्थित 600 मेगावाट का कोयला आधारित बिजली संयंत्र चलाती है।

अडानी पावर ने बताया कि इस अधिग्रहण को एनसीएलटी, मुंबई से 18 जून 2025 को मंजूरी मिली थी और अब इसे लागू भी कर दिया गया है। यह कदम कंपनी के उस लक्ष्य का हिस्सा है, जिसके तहत वह वित्त वर्ष 2029-30 तक अपनी उत्पादन क्षमता को 30,670 मेगावाट तक पहुंचाना चाहती है।

फिलहाल कंपनी 6 अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल ब्राउनफील्ड पावर प्लांट्स पर काम कर रही है, जो सिंगरौली, रायपुर, रायगढ़, कोरबा और कवाई में बन रहे हैं। हर प्लांट की क्षमता 1,600 मेगावाट होगी।

इस डील के बाद अडानी पावर की कुल ऑपरेशनल कैपेसिटी 18,150 मेगावाट तक पहुंच गई है। कंपनी के CEO एस.बी. ख्यालिया ने कहा कि यह अधिग्रहण भारत को सस्ती और भरोसेमंद बिजली मुहैया कराने की दिशा में एक और ठोस कदम है।

इस अधिग्रहण को अनिल अंबानी के लिए भी एक राहत के तौर पर देखा जा रहा है, जिनकी कंपनियों की वित्तीय स्थिति बीते वर्षों में कमजोर रही है।

Share this content:

About The Author

You may have missed