सासु जमाई कु लेके भगी… सास-दामाद साथ में भागे, तो राजस्थान वालों ने बना दिया गाना
हाल ही में अलीगढ़ में एक सास और दामाद के भागने की खबर सामने आई थी, जिसे लेकर राजस्थान में एक गाना रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम ‘सासु जमाई कु लेके भगी’ रखा गया है, और इसे लोकेश कुमार और कपिल कुमार ने गाया है। यह गाना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, और लोग इसे ट्रोल भी कर रहे हैं।
दरअसल, अलीगढ़ का यह मामला पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था। राहुल नामक लड़के की शादी सपना की बेटी से तय हुई थी, लेकिन शादी के 10 दिन पहले ही वह अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया। इस गाने को ‘फोजी स्टूडियो हिंडौन सिटी’ के बैनर तले बनाया गया है और यह लोकेश कुमार ब्रांड नाम के यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है। गाने को अब तक 1.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं।
यह गाना अलीगढ़ में हुए सास-दामाद के मामले पर आधारित है, लेकिन इस अकाउंट पर इससे पहले भी कई अन्य मामलों पर गाने बनाए जा चुके हैं। जैसे कुछ वक्त पहले समधी और समधन के भाग जाने पर भी गाना रिलीज किया गया था। इसके साथ ही महाकुंभ में फेमस हुई मोनालिसा पर भी एक गाना बनाया गया है। लोकेश कुमार ब्रांड नाम के इस यूट्यूब अकाउंट को 3.76 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग इस गाने को मजेदार मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे ट्रोल कर रहे हैं।
Share this content:
