May 5, 2026

मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट छत्तीसगढ़ में यशवंत नायक बने प्रदेश सहसचिव, जे. संतोष को सौंपी गई प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की प्रदेश इकाई को नया नेतृत्व मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के निर्देश पर रायपुर के डब्ल्यू. आर. एस. कॉलोनी निवासी जे. संतोष को ट्रस्ट का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है, वहीं आर.व्ही.एच. कॉलोनी से यशवंत नायक को प्रदेश सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा करते हुए ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रभा सेन्द्रे ने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे ट्रस्ट की प्रतिष्ठा, मूल्यों और उद्देश्यों को सर्वोपरि रखते हुए समाजसेवा के कार्यों में समर्पण के साथ जुटेंगे। उन्होंने कहा कि जे. संतोष और यशवंत नायक दोनों ही सामाजिक कार्यों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध हैं, और ट्रस्ट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष युवराज सेन्द्रे, प्रदेश प्रभारी शंकर सेन्द्रे और प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा शुक्ला सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देशभर से अनेक राज्यों से उन्हें शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

 

ट्रस्ट के इस निर्णय को संगठन विस्तार की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जिससे सामाजिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता और सक्रियता आने की उम्मीद है। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में जुटा हुआ है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!