नई दिल्ली: स्मृति मंधाना की 23 नवंबर को शादी, कप्तान हरमनप्रीत बोलीं—“पूरी टीम पहुंचेगी समारोह में”
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना इस महीने शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंधाना 23 नवंबर को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेंगी। मंधाना और पलाश पिछले छह साल से रिलेशनशिप में थे और अब दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने जा रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बड़ी संख्या में शामिल हो सकते हैं, जिसकी पुष्टि खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने की है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मंधाना की शादी में एक साथ नज़र आएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे के साथ इतना समय बिताते हैं कि सीरीज खत्म होते ही सबको एक-दूसरे की कमी महसूस होने लगती है। ऐसे में यह शादी पूरे टीम के लिए फिर से एक साथ मिलने का मौका लेकर आएगी।
मंधाना की यह शादी टीम के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि मौजूदा भारतीय महिला टीम में वह पहली खिलाड़ी होंगी जो शादी करने जा रही हैं। इसके अलावा इस खुशी को और बड़ा बनाता है यह तथ्य कि स्मृति मंधाना भारत को पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम की अहम सदस्य रहीं, जहां उन्होंने टूर्नामेंट में दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाया था। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद उनका शादी करना उनके लिए डबल सेलिब्रेशन जैसा है।
क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इस खास मिलन समारोह में मेहमानों की लंबी फेहरिस्त देखी जा सकती है। टीम इंडिया के खिलाड़ी, खास दोस्त, परिवार और कई फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। Fans भी इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर मंधाना को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Share this content:
