दिल्ली – ग्लोबल टेंशन में कमी से सोने के दाम गिरे, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड हुआ 430 रुपये सस्ता

ग्लोबल मार्केट में तनाव कम होने का असर भारत में सोने की कीमतों पर भी दिख रहा है। 19 अगस्त 2025 को राजधानी दिल्ली में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई। आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड करीब 430 रुपये सस्ता होकर 1,00,900 रुपये पर आ गया। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी घटकर 92,500 रुपये हो गई है।

 

गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि मुंबई, लखनऊ और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मुंबई में आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1,00,750 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। लखनऊ में भी दाम घटकर दिल्ली के बराबर 1,00,900 रुपये रह गए हैं।

 

वायदा बाजार एमसीएक्स पर भी आज गोल्ड की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। अक्टूबर 2025 में एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब 15 रुपये की कमी के साथ 99,386 रुपये पर ट्रेड कर रही है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात स्थिर रहने से सोने की कीमतों में और नरमी देखने को मिल सकती है।

Share this content:

About The Author

You may have missed