प्रेमी से ब्रेकअप के बाद लड़की ने किया खौफनाक बदला, अंगुली काटकर फ्रिज में रख दी, जानिए क्या था पूरा मामला
क्या हो जब प्रेमी के साथ हुई एक छोटी सी बहस किसी लड़की के लिए इतना बड़ा आघात बन जाए कि वह खौफनाक बदला लेने के लिए कुछ ऐसा कर बैठे, जिसे कोई सोच भी न सके? जापान के ओसाका शहर में एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना घटी, जहां 23 वर्षीय एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उससे बदला लेने के लिए बेहद खतरनाक कदम उठाया।
यह घटना जापान के होन्शू द्वीप के कंसाई क्षेत्र में स्थित ओसाका में हुई, जब एक 21 वर्षीय युवक ने खुद पुलिस को कॉल कर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ क्या किया। युवक के मुताबिक, ब्रेकअप को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, और इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड साकी सातो ने उसे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। साकी ने उसका रिंग फिंगर काटकर शराब में डुबोकर फ्रिज में रख दिया।
युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता था, लेकिन वह चाहती थी कि वह किसी और से शादी न कर सके। उसने ऐसा खौफनाक कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसे यह डर था कि उसका प्रेमी किसी और के साथ अंगूठियां बदलकर शादी न कर ले। इस पूरी घटना के बाद युवक किसी तरह पुलिस से मदद मांगने में सफल रहा और पुलिस ने फ्लैट पर पहुंचकर मामले की जांच की।
पुलिस ने जब फ्लैट की तलाशी ली, तो युवक के बाएं गाल और नाक पर चोट के निशान पाए गए, जिससे घटना की गंभीरता की पुष्टि हुई। इस घिनौनी वारदात के बाद साकी सातो को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह घटना न केवल प्रेम संबंधों की जटिलता को उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि किस हद तक कुछ लोग अपने प्यार के नाम पर खतरनाक कदम उठा सकते हैं।
Share this content:
