बुमराह बनाम स्टार्क: कौन है टेस्ट क्रिकेट का सबसे खतरनाक गेंदबाज़?
वर्तमान क्रिकेट जगत में अगर किसी दो गेंदबाज़ों की तुलना की जाए तो वो हैं — भारत के जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क। दोनों अपनी-अपनी टीमों के लिए मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं और विरोधियों के लिए डर का दूसरा नाम। मगर सवाल यह है कि इन दोनों में सबसे ज्यादा घातक गेंदबाज़ कौन है, खासकर टेस्ट क्रिकेट के नजरिए से?
मिचेल स्टार्क: अनुभव और रफ्तार का मेल
मिचेल स्टार्क एक लेफ्ट आर्म पेसर हैं, जो तेज गति, स्विंग और उछाल का अद्भुत संयोजन रखते हैं। उनकी यॉर्कर और बाउंसर विश्व स्तरीय हैं और इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसी तेज़ पिचों पर वे और भी ज्यादा घातक हो जाते हैं।
टेस्ट अनुभव: 100 टेस्ट
औसत: 27.02
इकॉनमी: 3.41
5 विकेट इनिंग्स: 16 बार
स्टार्क की सबसे बड़ी ताकत उनकी बाएं हाथ की एंगल और निरंतर आक्रामकता है, जो उन्हें किसी भी समय गेम चेंजर बना सकती है।
जसप्रीत बुमराह: अनपेक्षित एक्शन, अचूक नियंत्रण
जसप्रीत बुमराह के पास वो हथियार हैं जो आधुनिक टेस्ट क्रिकेट में किसी बल्लेबाज़ को सोचने पर मजबूर कर देते हैं — अनोखा एक्शन, रिवर्स स्विंग और यॉर्कर।
टेस्ट अनुभव: 47 टेस्ट
औसत: 19.48 (Test इतिहास में 200+ विकेट के साथ सबसे कम)
इकॉनमी: 2.65
5 विकेट इनिंग्स: 15 बार
बुमराह की खासियत यह है कि वे किसी भी परिस्थिति में, किसी भी पिच पर विकेट निकाल सकते हैं। वे हर कंडीशन में खुद को ढाल लेते हैं, और इसीलिए उनका स्ट्राइक रेट और औसत स्टार्क से कहीं बेहतर हैं।
निष्कर्ष: कौन है ज्यादा खतरनाक?
अगर अनुभव और लंबे समय तक प्रदर्शन की बात करें, तो मिचेल स्टार्क खुद को एक स्थायी और भरोसेमंद मैच विनर साबित कर चुके हैं। लेकिन अगर गेंदबाजी के आँकड़े, प्रभाव, और विकेट लेने की तीव्रता को देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह इस रेस में थोड़ा आगे निकलते नजर आते हैं।
स्टार्क के पास 100 टेस्ट का अनुभव है, लेकिन बुमराह ने सिर्फ 47 टेस्ट में ही 15 बार 5 विकेट हॉल लेकर दिखा दिया है कि वे कितने खतरनाक हैं। इसके साथ ही उनका गेंदबाजी औसत 20 से नीचे होना उन्हें और भी खास बनाता है।
फैंस के लिए बहस जारी
आखिर में फैसला शायद हर क्रिकेट प्रेमी के नजरिए पर निर्भर करता है। कोई स्टार्क की आक्रामकता को पसंद करेगा, तो कोई बुमराह की सटीकता को सलाम करेगा। मगर एक बात तय है — जब बात आती है टेस्ट क्रिकेट में मैच बदलने की, तो स्टार्क और बुमराह दोनों ही किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करने की ताकत रखते हैं।
Share this content:
