स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान: पीएम के जन्म दिवस पर BRD में हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
लखनऊ: राजधानी के भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय महानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाएं विशेष रूप से प्रदान की गईं। इस आयोजन में लोकबंधु टीम ने रक्तदान शिविर भी लगाया, जिससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में विशेष सेवाएं दी गईं
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार दीक्षित के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उपस्थित रही, जिसमें डॉ. कोमल शुक्ला, डॉ. तबस्सुम, डॉ. दीप्ती, डॉ. जे एन सिंह (फिजिशियन) डॉ. राजीव बंसवाल, डॉ. अरशद (आयुष) डॉ. जे एन तिवारी (नाक, कान, गला विशेषज्ञ) डॉ. आर के देव, डॉ. संजय जायसवाल (मनो रोग विशेषज्ञ) डॉ. अजीत चंद्रा, डॉ. अभय वर्मा, डॉट्स यूनिट, पैथोलॉजी, डॉ. एस के सिंह और डॉ. एम जेड सिद्दीकी द्वारा नारी एवं किशोरियों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
चैतन्य फाउंडेशन ने किया हेल्थ काउंसलिंग और योग के बारे में जागरूक
स्वास्थ्य शिविर के दौरान चैतन्य फाउंडेशन के ओम सिंह ने हेल्थ काउंसलिंग और योग के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस पहल से लोगों को जीवनशैली में सुधार और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का भी एक बड़ा कदम साबित हुआ।
हेल्प डेस्क और आभा आईडी के स्टॉल भी लगाए गए
इस अवसर पर अर्श, आयुष्मान कार्ड, हेल्प डेस्क और आभा आईडी के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उनका पंजीकरण भी किया गया। इस पहल से स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का मौका मिला।
Share this content:
