April 17, 2026

हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में नई उम्मीद: साल में 2 इंजेक्शन से कंट्रोल हो सकता है BP, रिसर्च में दावा

हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) के मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि भविष्य में रोज दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और साल में केवल दो इंजेक्शन से ही बीपी को कंट्रोल किया जा सकेगा। वैज्ञानिक आरएनए तकनीक पर आधारित ऐसी थेरेपी पर काम कर रहे हैं, जो शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले हार्मोन एंजियोटेंसिन के उत्पादन को कम करती है।

यह रिसर्च American Heart Association और The Lancet में प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि यह इंजेक्शन शरीर में उस प्रोटीन को ब्लॉक करता है, जो हाई बीपी का कारण बनता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह तरीका खासतौर पर उन मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो रोज दवा लेना भूल जाते हैं या लंबे समय तक दवा लेने से बचना चाहते हैं। हालांकि फिलहाल यह उपचार क्लीनिकल ट्रायल के चरण में है और आम मरीजों के लिए उपलब्ध होने में अभी समय लग सकता है।

World Health Organization के अनुसार दुनिया भर में 1.4 अरब से ज्यादा लोग हाई बीपी से प्रभावित हैं और करीब 44 प्रतिशत लोगों को अपनी बीमारी की जानकारी तक नहीं होती। अगर यह रिसर्च सफल होती है तो इससे रोज दवा लेने की जरूरत कम होगी, ब्लड प्रेशर बेहतर तरीके से नियंत्रित रहेगा और स्ट्रोक व हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!