April 17, 2026

बॉक्स ऑफिस पर होगी जूनियर एनटीआर की तूफानी एंट्री! चार बड़ी फिल्मों के साथ एक्शन का महासंग्राम करेंगे ‘देवरा’ स्टार

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने की तैयारी में हैं। ‘RRR’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से ग्लोबल पहचान हासिल कर चुके एनटीआर अब एक के बाद एक चार बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों के बीच धूम मचाने आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उनकी पाइपलाइन में चार बड़ी फिल्में हैं, जिनमें से दो पर काम शुरू हो चुका है, जबकि दो की घोषणा हाल ही में हुई है।

‘वॉर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू, ऋतिक रोशन से होगा आमना-सामना

जूनियर एनटीआर अब सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं रहना चाहते। वह यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में दमदार एंट्री करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के अपोजिट विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। दर्शकों को इस क्लैश का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसमें हाई ऑक्टेन एक्शन और दमदार स्टारपावर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

‘देवरा’ का आएगा सीक्वल, एक और एक्शन ड्रामा पर भी काम शुरू

हाल ही में ‘मैड स्क्वायर’ फिल्म के सक्सेस इवेंट में पहुंचे जूनियर एनटीआर ने खुलासा किया कि उनकी 2024 की हिट फिल्म ‘देवरा’ का सीक्वल जरूर आएगा। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी और अब इसके दूसरे भाग की पुष्टि होते ही फैंस में उत्साह बढ़ गया है। इसके अलावा एनटीआर एक नई एक्शन ड्रामा फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसे नागा वामसी प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म का टाइटल और बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

‘जेलर’ डायरेक्टर के साथ हो सकता है धमाकेदार प्रोजेक्ट

सूत्रों के मुताबिक जूनियर एनटीआर जल्द ही ‘जेलर’ जैसी सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार के साथ भी एक प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को लेकर बातचीत शुरुआती दौर में है, लेकिन अगर यह कंफर्म होती है तो यह भी एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।

एक्शन, इमोशन और स्टाइल का परफेक्ट पैकेज

जूनियर एनटीआर की इन चार फिल्मों के साथ यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में वो एक के बाद एक बड़े धमाके करने के लिए तैयार हैं। ‘RRR’ की इंटरनेशनल सक्सेस के बाद उनके करियर को नई ऊंचाई मिली है, और अब बॉलीवुड से लेकर साउथ तक वह बॉक्स ऑफिस के नए किंग बनने की राह पर हैं। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनके एक्शन की ताबड़तोड़ बारिश देखने को मिलेगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!