April 21, 2026

राजेश खन्ना के दर्जी के दामाद, और शाहिद कपूर के पिता – जानिए पंकज कपूर की दिलचस्प कहानी

बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में गिने जाने वाले पंकज कपूर सिर्फ बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, एक संवेदनशील निर्देशक और थिएटर के मजबूत स्तंभ भी हैं। 29 मई को जन्मे पंकज की जिंदगी जितनी फिल्मों में विविधतापूर्ण रही है, निजी जीवन भी उतना ही दिलचस्प और फिल्मी रहा है।

कहां से हुई शुरुआत?
पंकज कपूर का जन्म 29 मई 1954 को लुधियाना, पंजाब में हुआ था। जब वे 19 साल के थे, तब उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला लिया, जहां से उनकी अभिनय यात्रा की बुनियाद रखी गई। यहीं पर उनकी मुलाकात नीलिमा अजीम से हुई और दोनों ने प्यार में पड़कर शादी कर ली।

प्यार, शादी और फिर नई शुरुआत
नीलिमा अजीम और पंकज कपूर की शादी से उन्हें एक बेटा हुआ – शाहिद कपूर, जो आज खुद एक सुपरस्टार हैं। लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और 1984 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पंकज की ज़िंदगी में आईं जानी-मानी अभिनेत्री सुप्रिया पाठक। 1988 में दोनों ने शादी की और तब से आज तक साथ हैं। सुप्रिया संग उनके दो बच्चे हैं।

सुप्रिया का फिल्मी और पारिवारिक बैकग्राउंड
सुप्रिया पाठक खुद एक मंझी हुई एक्ट्रेस हैं। उनकी मां दीना पाठक हिंदी सिनेमा और गुजराती थिएटर की जानी-मानी कलाकार थीं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात उनके पिता बलदेव पाठक के बारे में है। बलदेव एक साधारण दर्जी थे, लेकिन उनकी सिलाई के मुरीद थे राजेश खन्ना और दिलीप कुमार जैसे सुपरस्टार।

बलदेव का टेलरिंग शॉप गेटवे ऑफ इंडिया के पास था, और वह फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के कपड़े सिलते थे। यहां तक कि फिल्म गुरु में जो कुर्ता राजेश खन्ना ने पहना था, वह बलदेव पाठक द्वारा डिजाइन किया गया था। अफसोस कि 52 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

थिएटर से लेकर निर्देशन तक की यात्रा
पंकज कपूर ने थिएटर, टीवी और फिल्मों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। चाहे वह किरदार जैसी गंभीर फिल्म हो, ऑफिस ऑफिस जैसा व्यंग्यात्मक शो, या फिर मकबूल और मौसम जैसी गंभीर फिल्में – उन्होंने हर भूमिका को जीवंत किया है। उन्होंने खुद कई फिल्मों का निर्देशन भी किया।

पंकज कपूर सिर्फ शाहिद कपूर के पिता नहीं हैं, वो अपने आप में एक मुकम्मल कलाकार हैं, जिनकी कला और सादगी उन्हें सबसे अलग बनाती है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अभिनय के साथ-साथ रिश्तों की दुनिया में भी कई खूबसूरत किरदार निभाए हैं – बेटा, पति, पिता, और दामाद – हर भूमिका में उतनी ही संजीदगी से।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!