April 30, 2026

बिहार के मुजफ्फरपुर से नाबालिग प्रेमी युगल की जबरन शादी का मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के बरियारपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद गाँववालों ने पहले लड़के की पिटाई की और फिर दोनों की ज़बरन शादी करवा दी। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुँच गया है और 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें लड़की का पिता भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, 17 साल की एक किशोरी का अफेयर वैशाली ज़िले के पातेपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के से चल रहा था। बीती रात जब दोनों गाँव में मिले, तब ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ, लड़के को पीटा गया और फिर पंचायत जैसी कार्रवाई में दोनों की जबरन शादी करवा दी गई।

जब यह जानकारी लड़के के पिता को मिली तो उन्होंने सीधे बरियारपुर थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे का अपहरण कर उससे ज़बरन बाल विवाह करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और दोनों बच्चों को कस्टडी में लेकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है।

फिलहाल जिन लोगों पर आरोप हैं, वे फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!