AI की मदद से 19 साल बाद हुई प्रेग्नेंसी, 15 IVF फेल होने के बाद भी मिला मातृत्व का सुख
19 साल तक बच्चा न होने की पीड़ा झेल रहे एक दंपति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने चमत्कार किया है। अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में डॉक्टर्स ने ‘STAR’ नामक AI तकनीक का इस्तेमाल कर उस महिला को प्रेग्नेंट कराया, जिसके 15 IVF प्रयास विफल हो चुके थे।
इस दंपति में पुरुष को एजोस्पर्मिया नामक समस्या थी, जिसमें पुरुष के सीमन में स्वस्थ स्पर्म्स कम या छिपे होते हैं। STAR (Sperm Tracking and Recovery) टेस्ट AI की मदद से स्पर्म्स को खोजता और सुरक्षित निकालता है, जो इंसानी आंखों से देखना संभव नहीं होता। इस तकनीक से छुपे हुए स्पर्म्स को अलग कर महिला के अंडे में डाला गया, जिससे अंततः प्रेग्नेंसी संभव हुई।
यह सफलता उन हजारों जोड़ों के लिए उम्मीद की किरण है जो लंबे समय से बच्चे के लिए प्रयासरत हैं और पारंपरिक IVF में सफल नहीं हो पाए। AI के माध्यम से अब infertility की चुनौतियों से पार पाना संभव होता दिख रहा है।
Share this content:
