8 साल बाद भी यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का धमाकेदार गाना, दर्शकों में अब भी बरकरार है दीवानगी
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना आज भी यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है, जिसे रिलीज हुए पूरे 8 साल बीत चुके हैं। खेसारी लाल यादव का ये गाना उनके चाहने वालों के बीच आज भी उतना ही लोकप्रिय है, जितना रिलीज के समय था। इस गाने में उनके साथ अदाकारा मधु शर्मा भी नजर आती हैं और दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ-साथ जोरदार डांस मूव्स दर्शकों को आज भी खूब पसंद आते हैं। गाने का टाइटल ‘लहे लहे माला ये राजा’ है और यह फिल्म ‘खिलाड़ी’ का हिस्सा है, जो उस समय भी सुपरहिट रही थी।
खेसारी लाल यादव और इंदू सोनाली की आवाज में सजे इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा ने तैयार किया था, जबकि फिल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया था। गाने की खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी तड़का, नटखट अंदाज और देसी फ्लेवर का जबरदस्त मेल है, जो इसे बार-बार देखने और सुनने लायक बनाता है। यही वजह है कि 8 साल पुराने इस गाने पर आज भी व्यूज बढ़ते जा रहे हैं और फैंस लगातार इसे शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खेसारी लाल यादव की बात करें तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने और फिल्में दी हैं। खास बात यह है कि वह न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्होंने कई गाने खुद अपनी आवाज में गाए हैं, जो दर्शकों के दिलों में बस गए हैं। ‘लहे लहे माला ये राजा’ भी उन्हीं में से एक है, जो दर्शकों के बीच एक यादगार गाना बन चुका है।
खेसारी का संघर्ष भी उतना ही प्रेरणादायक रहा है जितनी उनकी सफलता। एक समय लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में गिने जाते हैं। यही वजह है कि उनके गानों को एक अलग ही दीवानगी के साथ सुना और देखा जाता है। पुराने गानों को लेकर उनकी फैन फॉलोइंग का जुनून ही दर्शाता है कि खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर लोगों के दिलों में कितनी गहरी जगह बना ली है। ‘लहे लहे माला ये राजा’ गाने की लोकप्रियता भी इसी बात का उदाहरण है कि खेसारी का जादू समय के साथ और भी गहराता जा रहा है।
Share this content:
